घाटशिला, फरवरी 18 -- गालूडीह। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में रसोइयों (मिड-डे मील वर्कर) द्वारा बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।इस दौरान झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने बीआरसी भवन के आगे अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराज़गी जताई इसके साथ ही साथ गुरुवार को रांची धरना में जाने की बात कही।इधर जिला अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष सालगे हांसदा ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पत्र बीआरसी,बीएओ, बीडीओ को दे दिया गया है।इधर रसोईया के हड़ताल पर जाने से सीधे तौर पर स्कूली बच्चों के पोषण और शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित होना शुरू हो गया। हड़ताल के मुख्य कारण और 7 सुत्री माँगें है। रसोईया संयोजिका को न्यूनतम वेतन लागू किया जाए और 2021 के बाद एपरोन कैंप नहीं मिल रहा है इसे दिया जाए और साल में दो साड़ी सेट दिया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.