घाटशिला, मार्च 11 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज में 24 व 25 मार्च को दो दिवसीय बहुविषयी राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। उक्त सेमिनार का विषय भारत @ 2047 : शिक्षा, संस्कृति और ज्ञान परंपरा का भविष्य निर्धारित किया गया है। यह सेमिनार गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन, झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने अपने शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता को आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इस वृहद आयोजन में टाटा स्टील फाउंडेशन एवं एचसीएल से भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति गठित की गई, जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय ...