घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार मंगलवार से शुरू होगा। इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता करेंगी। सेमिनार का विषय भारत @ 2047: शिक्षा संस्कृति और ज्ञान परंपरा का भविष्य है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ प्रभाकर सिंह भाग लेंगे। प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि यह राष्ट्रीय सेमिनार गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन, झारखंड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के विविध राज्यों से प्रतिभागी भाग लेंगे तथा अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सेमिनार में शोध स्मारिका एवं डॉ एस पी सिंह की पुस्तक पर्यावरण और भारत की विदेश नीति का विमोचन भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.