घाटशिला, फरवरी 25 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में संताली विभाग के संयोजन में बाहा मिलन समारोह का भव्य आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। इसको लेकर संताली विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मानिक मार्डी की अध्यक्षता में छात्रों की बैठक हुई। बैठक में छात्रों द्वारा चयनित आयोजन समिति के सदस्यों के साथ 8 मार्च की तिथि बाहा मिलन के लिए सर्वसम्मति से निर्धारित किया गया। इन दिनों कॉलेज में लगातार इंटर, यूजी एवं पीजी की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा को देखते हुए आठ मार्च की तिथि बाहा मिलन के लिए निर्धारित किया गया है। बाहा मिलन कार्यक्रम को लेकर संताली विभाग की ओर से 8 मार्च का प्रस्ताव प्राचार्य डॉ आर के चौधरी को दिया गया जिसे उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही प्राचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग करेंगे। बाहा मिलन समारोह की भव्य तैयारी को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.