घाटशिला, अप्रैल 20 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज की छात्राओं के लिए महिला छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने रविवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से मुलाकात की। प्राचार्य ने विधायक को बताया कि घाटशिला कॉलेज में लगभग 7000 छात्राएं पढ़ती हैं। उनमें काफी संख्या में छात्राएं अत्याधिक दूरी के कारण घाटशिला में अपने किसी सगे संबंधी या फिर भाड़े के घर में रहकर पढ़ाई करती हैं। ऐसी छात्राओं के लिए महिला छात्रावास का होना अति आवश्यक है। छात्रावास नहीं होने के कारण सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की अनुसूचित जनजाति व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की छात्राओं को काफी कठिनाइयां हो रही है। यह भी पढ़ें- सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने 142 स्नातक प्रशिक्षुओं की चयन के लिए जारी किया विज्ञापन प्राचार्य डॉ चौधरी ने विधायक को बताया...