घाटशिला कॉलेज में द्वितीय नामांकन सूची जारी, अब तक 807 का दाखिला
घाटशिला, जुलाई 23 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक शैक्षणिक सत्र 2026-2030 में नामांकन को लेकर इन दिनों छात्रों की काफी भीड़ चल रही है। अब तक 807 छात्रों का नामांकन हो चुका है। यूजी नामांकन को लेकर 350 छात्रों की दूसरी मेधा सूची जारी हो चुकी है। दूसरी मेधा सूची में चयनित विद्यार्थी अपना नामांकन 25 जुलाई तक करवा सकेंगे। इसके अलावा जिन विषयों में नामांकन को सीटें रिक्त हैं, उसके लिए पुनः चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी चांसलर पोर्टल पर नामांकन को 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। घाटशिला कॉलेज में यूजी नामांकन हेतु अर्थशास्त्र, भूगोल, एंथ्रोपोलॉजी, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, फिलासफी, लाइफ साइंस, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथमेटिक्स एवं कॉमर्स विषय में चांसलर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- चयनित छात्र 25 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.