घाटशिला, मार्च 18 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में 'जानें अपने जिला प्रशासक को' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी 23 मार्च को शामिल होकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसे लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिले। प्राचार्य ने डीसी को बताया कि घाटशिला कॉलेज पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा कॉलेज है। यहां लगभग 12 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। वे अपने उपायुक्त को देखकर एवं सुनकर प्रोत्साहित होंगे तथा यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के प्रति प्रेरित होंगे और प्रोत्साहित होकर छात्र-छात्राएं आईएएस-आईपीएस बन सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...