घाटशिला, अप्रैल 3 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज में अक्तूबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा। इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बुधवार को शिक्षकों के साथ बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार का विषय-आदिवासी नवजागरण : सांस्कृतिक विरासत, सशक्तीकरण और वैश्विक संवाद निर्धारित किया गया है। चयनित विषय न केवल आदिवासी समाज की समृद्ध एवं गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि उनके समग्र सशक्तीकरण और वैश्विक मंच पर सम्मानजनक सहभागिता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल भी है। उन्होंने कहा कि आज के तीव्र वैश्वीकरण के दौर में इनकी पहचान, संरक्षण एवं संवर्धन न केवल आवश्यक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता के लिए अनिवार्य भी है। इस सेमिनार के माध्यम से आदिवासी समाज से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर गहन विमर्श कर स्थ...