घाटशिला, मार्च 15 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के खिलाड़ियों ने वर्ष 2025- 26 में खेल के अलग-अलग विधाओं में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने कहा कि अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से इन खिलाड़ियों ने अपने परिवार, समाज, घाटशिला कॉलेज, कोल्हान विश्वविद्यालय और झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स के लगभग 45 खिलाड़ियों को प्राचार्य ने खेल सम्मान 2026 का मेडल प्रदान किया। मौके पर खेल प्रभारी प्रोफेसर इंदल पासवान, डॉक्टर संदीप चंद्र, खेल प्रशिक्षक अर्जुन भुइयां समेत काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.