घाटशिला, मई 6 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के विस्तार को लेकर एक अलग कैंपस होना आवश्यक है। इसके लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने कोल्हान विश्वविद्यालय में जमा करवाया था। वहां से झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र भेज कर विभागीय सहयोग की मांग की गई। निदेशक,उच्च शिक्षा की ओर से डीसी को घाटशिला कॉलेज के लिए अतिरिक्त 5 एकड़ भूमि चिह्नित करते हुए विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित करने संबंधी पत्र भेजा गया। उपर्युक्त संदर्भ में अपर उपायुक्त ने सीओ को 5 एकड़ भूमि चिह्नित करते हुए भूमि सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने संबंधी पत्र भेजा गया। पत्र को लेकर प्राचार्य डॉ.आरके चौधरी मंगलवार को सीओ निशात अम्बर से उनके कार्यालय में मिले। प्राचार्य के साथ कॉलेज के वरीय शिक्षक डॉ. एसपी सिंह, डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.