घाटशिला, जनवरी 7 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज परिसर का कायाकल्प होने वाला है। परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी टाटा स्टील के चीफ, सीएसआर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरभ राय से मिले। प्राचार्य ने सर्वप्रथम घाटशिला कॉलेज परिसर में छात्राओं के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा कॉमन रूम बनवा देने पर टाटा स्टील के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने इस मुलाकात में प्राचार्य ने टाटा स्टील के सौरभ राय को एक मांग पत्र सौंप कर कॉलेज परिसर में दस हजार वर्ग मीटर फेवर्स ब्लॉक लगवाने, छात्र-छात्राओं के पेयजल की सुविधा हेतु जल मीनार का निर्माण करवाने तथा परिसर में ओपन जिम लगवाने का आग्रह किया। प्राचार्य के इस मांग पर श्री राय ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि घाटशिला महाविद्यालय के सौंदर्यीकरण में टाटा स्टील का सहयोग मिलेगा। इस दौरान प्राच...