घाटशिला, मार्च 26 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज में चल रहा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार हर्षोल्लास के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। सेमिनार के समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि अक्तूबर में अब इस महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार के दूसरे दिन कई विशेषज्ञ वक्ताओं ने ऑनलाइन व्याख्यान दिया। उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर्गत सरस्वती कॉलेज इवनिंग में इतिहास विभाग के प्रोफेसर एवं प्राचार्य डॉ राजीव कुमार वर्मा, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र में कला प्रदर्शन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. ओमप्रकाश भारती, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के डॉ. नावेद जमाल एवं हुगली मोहसिन कॉलेज चिनसुरा हुगली, पश्चिम बंगाल की डॉ प्यू घोष ने सेमिनार के मुख्य विषय भारत @ 20...