घाटशिला, मार्च 15 -- घाटशिला,संवाददाता। घाटशिला महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से दो लघु फिल्म विद्यार्थियों को दिखाया गया। दोनों लघु फिल्में प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के थीम पर आधारित थे। फिल्म प्रसारित करने में टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रोजेक्ट एसोसिएट्स पिंकी बास्के और कंसल्टेंट प्रवीण टुडू ने प्रमुख भूमिका निभाई। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने टाटा स्टील फाउंडेशन के इन दोनों अधिकारियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प का पौधा देकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन का यह पहल सराहनीय है। जिस तरह से आधुनिकता और विकास के नाम पर प्रकृति और संस्कृति का क्षरण हो रहा है, उसमें हम सभी को और खासकर युवा पीढ़ी को यह समझना आवश्यक है कि ऐसे दौर में कैसे विकास और पर्यावरण को संतुलित किया जाए। यह कार्यक्रम...