घाटशिला, मई 23 -- घाटशिला। एसडीपीओ अजीत कुजूर के स्थानांतरण के बाद शनिवार को जामताड़ा में पदस्थापित एसडीपीओ विकास आनंद लागूरी ने घाटशिला एसडीपीओ का पदभार ग्रहण किया। पदभार लेने के साथ क्षेत्र के इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने कहा कि एक टीम बनाकर काम करना होगा जिस तरह पूर्व में अपराध नियंत्रण को लेकर काम किया जा रहा था, उससे और बेहतर कर लंबित मामलों का जल्द से जल्द खत्म करना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होने पत्रकारों से भी कई बिंदुओं पर चर्चा किया। उन्होंने बताया कि वे जेपीएससी के चौथे बैच के है। उन्होंने वर्ष 2013 में पुलिस विभाग में योगदान किए थे। उन्होने कहा की आम जनता के साथ समन्वय बनाकर चलेंगे और उनकी समस्याओ को निराकरण तत्परता से करने का प्रयास करेंगे। मौके पर घाटशिला थाना प्रभा...