जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- जमशेदपुर।45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। 19वें चक्र की समाप्ति के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन से 36,989 मतों से आगे हो गए हैं।मतगणना का केवल एक चक्र बाकी है। विशेषज्ञों और निर्वाचन से जुड़े सूत्रों के अनुसार अब गणितीय रूप से भाजपा के लिए इस अंतर को पाटना असंभव हो गया है। सोमेश चंद्र सोरेन की जीत लगभग निश्चित मानी जा रही है।हालाँकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, परंतु बढ़त और बचे हुए मतों के आधार परस्पष्ट है कि झामुमो घाटशिला सीट को एक बार फिर अपने नाम करने जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.