घाटशिला, मार्च 20 -- घाटशिला, संवाददाता। मुस्लिम समुदाय का पावन पर्व ईद शनिवार को घाटशिला अनुमंडल में धूमधाम से मनाया जायेगा। इसे लेकर अनुमंडल में मस्जिदों को सजाया-संवारा जा रहा है। लोग घरों की साफ-सफाई में भी युद्ध स्तर पर जुटे हैं। ईद पर्व मनाने को लेकर बाजार में विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाये गये हैं। यहां घाटशिला, मऊभंडार, मुसाबनी, धालभूमगढ़, चाकुलिया, गालूडीह, बहरागोड़ा समेत अन्य बाजारों में जगह-जगह सेवई और लच्छे की दुकानें सजी हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर भी दिये जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, मऊभंडार में मो. हुसैन की दुकान पर विभिन्न प्रकार के लच्छे 180 रुपये से 240, खीम कुरमा-70 रुपये, फालुदा-50 रुपये, टोपी-20 रुपये से लेकर 200 रुपये, सुरमा 10 रुपये से लेकर 40 रुपये, इतर 20 रुपये से लेकर 150...