घाटशिला, सितम्बर 17 -- घाटशिला। शिल्पीकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा घाटशिला अनुममंडल में बुधवार को धूमधाम से किया जायेगा। इसे लेकर घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा, जादूगोड़ा, गालूडीह, मुसाबनी एवं डुमरिया में भव्य पंडाल का निमार्ण कर आकर्षक विद्युत साज सज्जा किया गया है। इस क्रम में मंगलवार की शाम कई पूजा पंडालों का उद्घाटन अतिथियों ने किया। घाटशिला स्टेशन चौक पर विश्वकर्मा पूजा को लेकर भव्य पंडाल का निमार्ण किया गया है। इस पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार की शाम भाजपा नेता बाबुलाल सोरेन नें नारियल फोड़ एवं फिता काटकर किया। घाटशिला में घाटशिला स्टेशन चौक, फुलडुंगरी बस स्टैंड, मउभंडार टेंपो स्टैंड, मां रंकिणी आईटीआई, रेलवे कॉलोनी, घाटशिला रेलवे स्टेशन, एचसीएल मउभंडार समेत अन्य स्थानों में पूजा धूमधाम से की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.