घाटशिला, दिसम्बर 29 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है, इससे लोगों की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। दिन का तापमान पहली बार 9 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। पछुआ हवा लगातार चलने के कारण शीतलहर की प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिन में धूप तो हो रही है, लेकिन उसमे ताप नजर नहीं आ रहा है। लोग दिनभर बिना गर्म कपड़े घर से नहीं निकल रहे हैं। ज्यादा ठंड होने के कारण घाटशिला में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है। हाट बाजारों में जहां भी भीड़ नजर आ रही है, बिना अलाव तापे लोग नहीं रह पा रहे हैं। वैसे बढ़ती ठंड के कारण लोग कम ही घर से निकल रहे हैं, दिनभर तो लोग जरूरत के काम से निकल रहे हैं, लेकिन शाम होते ही सड़कें विरान हो जा रही हैं। चौक-चौराहों पर सन्नाटा छा जा रहा है। पछुवा हवा के कारण बढ़ी ठंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.