घाटशिला, फरवरी 27 -- घाटशिला। होली और ईद-उल-फितर को लेकर मऊभंडार ओपी परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया गया। ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, सामुदायिक एकता को लेकर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने होली के दिन विशेष गश्ती बढ़ाने की मांग की। साथ ही हाल के दिनों में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों पर पुलिस से जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया गया। ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान 24 घंटे गश्ती वाहन तैनात रहेंगे। असामाजिक तत्वों की ओर से हुड़दंग की स्थिति में तत्काल सूचना देने को कहा गया, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.