घाटमपुर में छह माह से साथ रह रहे प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी
कानपुर, जुलाई 9 -- घाटमपुर (कानपुर) संवाददाता। छह माह तक साथ रहने के बाद प्रेमी युगल ने मंगलवार रात को घाटमपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। प्रेमिका की शादी हो चुकी थी और उसके दो बेटियां हैं। बेटियों को ससुराल में छोड़कर वह प्रेमी के साथ गुजरात चली गई थी। दो माह पूर्व प्रेमी उसे लेकर रेउना थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित अपने घर लौटा और तब से दोनों यहीं रह रहे थे। रेउना थाना के गौरा गांव निवासी रोहित संखवार का बेटा 25 वर्षीय सुमित बाबू गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पड़ोसी गांव निवासी युवती से प्रेम संबंध थे। युवती की शादी के बाद भी दोनों में बातचीत होती रही। युवती ने दो बेटियों को जन्म भी दिया। छह माह पहले सुमित बाबू युवती को अपने साथ सूरत लेकर चला गया। करीब दो माह से सुमित बाबू सूरत से लौट आया और घर में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.