कानपुर, मई 31 -- घाटमपुर। साढ़-कुड़नी मार्ग पर बरईगढ़ गाँव के पास स्थित अंग्रेजों के जमाने का रामगंगा नहर पर बना पुल रविवार तड़के बीच से टूट कर नहर में गिर गया। हादसे के दौरान किसी की मौजूदगी न होने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग की लापरवाही से यह पुल टूटा है। इलाकाई लोगों ने बताया कि कई दशक पुराना यह पुल जर्जर हो चुका है, इसकी रेलिंग सालों पहले टूट चुकी है और यह चलने लायक भी नहीं है फिर भी इस पुल पर लोगों का जारी है। साथ ही बताया कि कुछ महीनों से इस पुल के पास ही नए पुल का निर्माण चल रहा है। यह भी पढ़ें- अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही नए पुल की किनारे की कोठियों से लोहे का पाड़ अभी तक नहीं हटवाया गया, जिससे वहां पर बहुत कूड़ा जमा है। नए पुल की सिर्फ बी...