घाटशिला, अप्रैल 4 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत में पहाड़ी के बीच बसे घाघरा गांव स्थित घाघ झरना के सूख जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है। गांव में 125 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। घाघ झरना में ग्रामीण नहाते थे। झरना का पानी ग्रामीण पेयजल के रूप में भी इस्तेमाल करते थे। झरना का पानी पास के गड्ढों में जमा होता था जिससे मवेशियों को भी पानी मिल जाता था। घाघ झरना के सूख जाने से ग्रामीणों के समक्ष जल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को नहाने के लिए अब गांव से दूर पहाड़ी झरनों में जाना पड़ रहा है। घाघरा के रामचंद्र सिंह और सुरेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि घाघ झरना लगभग सूख गया है। कम मात्रा में पानी निकल रहा है। जब गर्मी बढ़ेगी तो यहां के ग्रामीणों की परेशानियां और भी बढ़ जाएंगी।

हिंदी हिन...