घाघू गांव में पानी की टंकी बनी शोपीस
कानपुर, मई 19 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के घाघू गांव में बनी पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए ठूंठ बन गई है। सालों से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेकर हुईं शिकायतों पर कोई अमल नहीं किया गया है। रसूलाबाद क्षेत्र के घाघू गांव में वर्ष 2006 में पेयजल संकट दूर करने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इस टंकी से पेयजल आपूर्ति घाघू के अलावा मितई निवादा व खिरिया तक पहुंच रही थी लेकिन कुछ सालों बाद घटिया लाइन के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए।
समस्या का प्रभाव लाइन क्षतिग्रस्त होने से खिरिया व मितई निवादा सहित आधे घाघू में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। उसके बाद हर साल गर्मियों में ग्रामीण जल निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार सहित सुनील कुमार,मोहन, जगदीश,राम खिलावन, पप्पू आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.