घाघीडीह सेंट्रल जेल के कई बंदियों को दूसरी जगह भेजने की तैयारी
जमशेदपुर, जून 16 -- घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने जेल के भीतर अनुशासन बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कई चर्चित बंदियों के जेल ट्रांसफर का प्रस्ताव उपायुक्त को भेजा है। प्रस्तावित सूची में विक्की सिंह कुंडी, अमन शेखर, बलराम उर्फ छोटू, विनित और बिल्ला पाठक समेत अन्य बंदियों के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, इन बंदियों को राज्य की अन्य जेलों में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। इनमें से अधिकांश को गिरिडीह, खूंटी और अन्य केंद्रीय काराओं में भेजा जा सकता है। जेल प्रशासन का मानना है कि अलग-अलग जेलों में स्थानांतरण से इनके नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी。
कई पर सीसीए भी लगेगा बिल्ला पाठक और विक्की सिंह कुंडी के खिलाफ सीसीए (क्राइम कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.