घाघीडीह में 33 लाख की लागत से बनेगा धूमकुड़िया भवन
घाटशिला, मई 12 -- पोटका। जमशेदपुर प्रखंड के घाघीडीह पंचायत में सोमवार को आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत आदिवासी सांस्कृतिक भवन (धूमकुड़िया भवन) निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। धूमकुड़िया भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल को हेमंत सरकार की जनहित एवं संस्कृति संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। यह भी पढ़ें- आदिवासी सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास इसी क्रम में विधायक निधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.