घाघर नदी में मिला वृद्ध का शव
सोनभद्र, जून 6 -- सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के घाघर नदी में शनिवार की सुबह एक वृद्ध का शव उतराया मिला। वह शुक्रवार को घर से घाघर नदी में मछली मारने के लिए गया था। चुर्क चौकी क्षेत्र के करमांव गांव निवासी 70 वर्षीय रामधारी जायसवाल पुत्र स्व सरजू शुक्रवार को घाघर नदी में मछली मारने के लिए गया था। रात में वह घर वापस नहीं आया। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे उसका शव घाघर नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.