घाघर नदी में डूबने से किशोरी की मौत
सोनभद्र, मई 31 -- सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत के मोरईया टोला के समीप रविवार की सुबह घाघर नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार सुबह 16 वर्षीय चांदनी पुत्री राम केवल निवासी नवका टोला सलखन दशहरा की परंपरा के अनुसार गुड्डा-गुड्डी को घाघर नदी में प्रवाहित करने गयी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गयी और डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण व परिजन मौके पर जाकर उसे बाहर निकाले लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.