गुमला, अप्रैल 8 -- घाघरा प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके एक्का की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन किया गया। इस दौरान होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर और होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर के तहत किए जा रहे भ्रमण कार्यों की समीक्षा की गई। डॉ. एक्का ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से घर-घर जाकर नवजात और छोटे बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। डॉ. एक्का ने जांच की गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर सभी जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बलगम जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए टीबी जैसी गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.