घाघरा साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का समापन
गिरडीह, सितम्बर 9 -- बगोदर, प्रतिनिध। घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर में 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच क्विज, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास ने पोषण सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग की डॉ. सीमा कुमारी ने किया। उन्होंने किशोरियों व महिलाओं में आयरन की कमी व एनीमिया के प्रति जागरूक करते हुए दैनिक भोजन में आयरन युक्त पदार्थ शामिल करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- किसान पीजी कॉलेज में पोषण सप्ताह का आयोजन क्विज में ऋषभ कुमार और कोमल कुमारी प्रथम, स्लोगन में श्वेता कुमारी प्रथम, रिंकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.