गिरडीह, अप्रैल 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित घाघरा साइंस कॉलेज में सोमवार को विभाग भूगोल में फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.सुबीर कुमार ख्वास, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम कुमार एवं भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अमृता ज्योति टोप्पो के संयुक्त नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पारसनाथ महाविद्यालय इसरी -डुमरी के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो.विनोद कुमार अकेला ने भूगोल विभाग के छात्र -छात्रों को विषय वैश्विक तापन पर व्याख्यान दिया। विभाग के सभी उपस्थित विद्यार्थियों के लिए यह सत्र ज्ञानवर्धक रहा। बताते चलें कि पिछले सप्ताह भी अर्थशास्त्र विभाग से फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम करवाया गया था। इसमें पारसनाथ महाविद्यालय के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने भारतीय अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.