गुमला, जनवरी 1 -- घाघरा। घाघरा- बिशुनपुर पथ पर देवाकी बाबाधाम पुल के समीप बुधवार को बाइक और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का गांव देवाकी से घाघरा साप्ताहिक बाजार आने का रास्ता था।घायलों में बरतीया उरांव को पैर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि वीरसमनी को हल्की चोटें लगी हैं और प्रताप उरांव (लेटकाटोली) भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...