घाघरा में 5वीं अनुसूची और पेसा लागू करने की मांग को लेकर धरना
गुमला, जून 16 -- घाघरा, प्रतिनिधि। पांचवीं अनुसूची के पूर्ण पालन, पेशा एक्ट लागू करने और आदिवासी अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर डाढ़ा पड़हा घाघरा की ओर से ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव भी शामिल हुए। मौके पर समीर उरांव ने कहा कि संविधान की पांचवीं अनुसूची आदिवासी समाज के सामाजिक,सांस्कृतिक और आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए बनाई गई है, लेकिन इसका प्रभावी क्रियान्वयन अब भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभा को मिले अधिकारों को मजबूत करना जरूरी है।उन्होंने सरकार से पेशा एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने, जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय समुदायों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा तथा विकास योजनाओं में ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य करने की मांग की।उन्होंने यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.