गुमला, जनवरी 3 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ मुहल्ला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। प्रखंड उपप्रमुख शिवा देवी एवं भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से गरीब,असहाय और जरूरतमंद कुल 40 लोगों को कंबल प्रदान किया। मौके पर प्रखंड उपप्रमुख शिवा देवी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति परेशानी में न रहे। सामाजिक कल्याण विभाग के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान और सुरक्षा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिला-पुरुष लाभुक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.