गुमला, जुलाई 13 -- घाघरा। थाना क्षेत्र के लावादाग निवासी 30 वर्षीय अमित पहान की आत्महत्या से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सोमवार सुबह ग्रामीणों को युवक का शव मिलने की सूचना पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार अमित पहान पिछले कुछ दिनों से बीमार था तथा उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...