गुमला, फरवरी 11 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के सेहल पंचायत के सुदूरवर्ती गांव चतमदाग छपराटोली में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद बुधवार को सीओ खाखा सुशील कुमार और थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे अफीम की खेती को नष्ट किए। वहीं जांच के दौरान पाया गया कि करीब 08 डिसमिल भूमि पर प्रतिबंधित अफीम की फसल उगाई गई थी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही पूरी फसल को उखड़वाकर नष्ट कर दिया। सीओ खाखा सुशील कुमार ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्व इस अवैध खेती में संलिप्त थे। फिलहाल इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.