गुमला, सितम्बर 22 -- घाघरा। टाइनी टास्क स्कूल घाघरा में रविवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव रोलेन मिचेल ने की। प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने मां दुर्गा, मां सरस्वती, श्रीकृष्ण, मदर टेरेसा, पोप,पंडित, बिरसा मुंडा, मौलवी, पहान पुजार, डॉक्टर सहित कई किरदारों की झलक प्रस्तुत की। बच्चों ने मॉडलिंग कर भी सभी का मन मोह लिया।विद्यालय सचिव ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें सर्वधर्म समभाव का संदेश देना है। बच्चों में यह भाव विकसित किया गया कि सभी धर्म का समान आदर करना चाहिए और हम सबका नारा एक ही होना चाहिए हम भारतवासी हैं। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीटा मिचेल समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.