गुमला, अप्रैल 25 -- घाघरा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में शनिवार को सहिया कार्यककर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना तथा सहिया को डिजिटल माध्यम से जोड़ना था। कार्यक्रम में आभा कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य प्रहरी की भूमिका तथा सहिया एप के प्रभावी उपयोग पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सहिया एप के माध्यम से कार्यों की रिपोर्टिंग और निगरानी की प्रक्रिया से भी सहियाओं को अवगत कराया गया। मौके पर सभी 95 स्वास्थ्य सहियाओं के बीच सहिया बंडी का वितरण किया गया। बंडी का वितरण डॉ. फरजाना इमाम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। मौके पर बीपीएम ज्ञानरंजन, टीवी विभाग कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, बीटीटी सीमा देवी, बबीता देवी, पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.