गुमला, अप्रैल 6 -- घाघरा। प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन आज हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजन-पाठ के बाद भव्य जुलूस निकाला जाएगा।जुलूस नेतरहाट रोड स्थित सरना स्थल से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, थाना चौक, ब्लॉक परिसर होते हुए करमडीपा तक पहुंचेगा। इस दौरान विभिन्न खोड़हा दल अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।कार्यक्रम के समापन स्थल पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां वक्ताओं द्वारा सरहुल पर्व के महत्व और आदिवासी संस्कृति पर अपने विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.