गुमला, मई 12 -- घाघरा। घाघरा-गुमला एनएच 143ए पर चपका के समीप सड़क दुर्घटना में टोटो निवासी संजय उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार संजय उरांव सोमवार रात अपनी भाभी को घाघरा पहुंचाकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। रात करीब नौ बजे चपका के पास बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गिर गया। ग्रामीणों ने रात 11 बजे उसे देखा, और उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.