गुमला, जुलाई 11 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने युवती के घर में घुस कर उस पर टांगी से जानलेवा हमला करने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी स्वंय घायल युवती को पहले घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक उसे रांची ले जाने के बजाये गुमला स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराकर फरार हो गया। फिलहाल युवती की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: युवक की हत्या में युवती के पिता-भाई भी गिरफ्तारयुवती की नौकरी और आरोपी का पूर्व परिचय जानकारी के अनुसार पीड़िता पिछले करीब डेढ़ वर्ष से एक निजी दवा कंपनी में कार्यरत है। वहीं चपक...