गुमला, अप्रैल 28 -- घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के लुदगो गांव में मंगलवार पूर्वाह्न बारिश के दौरान वज्रपात से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस जितिया उरांव की थी। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह मवेशियों को चराने खेत गया था। इसी दौरान अचानक बारिश के साथ वज्रपात हुआ। जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...