गुमला, जून 29 -- घाघरा, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के टांगर सिकवार स्थित ईंट भट्ठा के समीप मंगलवार को अपराहन में बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से टांगर सिकवार निवासी मीना देवी की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मीना देवी मंगलवार अपराह्न करीब ढाई बजे नवडीहा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में बारिश शुरू हो गई और वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे,लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मामले की जानकारी घाघरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...