गुमला, अप्रैल 27 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सोमवार शाम हुए एक करोड़ से अधिक के लूट कांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सरेशाम आबादी वाले क्षेत्र में फायरिंग कर ज्वेलरी व्यवसायी से लूट की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी लूट की घटना है। घटना का तरीका और अपराधियों की संख्या यह संकेत दे रही है कि क्षेत्र में संगठित गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी दुकान बंद कर अपनी मां के साथ स्कूटी से पुटो रोड स्थित घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सकरा में बारह दिन में लूट की तीन वारदात से दहशत इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। वे संभल पाते इससे पहले ही तीन बाइक पर सवार 6-7 अपराधी वहां पहु...