गुमला, मई 25 -- घाघरा प्रतिनिधि घाघरा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में सोमवार को सप्तम लघु सिंचाई गणना को लेकर प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में मौजूद लघु सिंचाई स्रोतों की सही और ऑनलाइन गणना सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को तालाब,कुआं, डैम और डोभा सहित विभिन्न जल स्रोतों की ऑनलाइन गणना और डेटा प्रविष्टि से संबंधित जानकारी दी गई। बतौर प्रशिक्षक कनीय अभियंता रवि उरांव व पवन किशोर ने तकनीकी पहलुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि गणना कार्य के दौरान जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति,उपयोगिता और क्षमता से संबंधित सूचनाओं को ऑनलाइन पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज करना आवश्यक है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सप्तम लघु सिंचाई गणना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध सिंचाई संसाधनों ...