गुमला, जनवरी 11 -- घाघरा, प्रतिनिधि । जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बालाखटंगा परसाटोली गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जोसेफ कुजूर के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार जोसेफ कुजूर सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा स्थित ईंट भट्ठे में काम करता था। शनिवार की देर शाम वह साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर नशे की हालत में घर लौटा था। इसी दौरान घर में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई। जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह गांव के लोग शौच के लिए तालाब की ओर जा रहे थे,तभी उन्होंने एक पेड़ पर गमछा के सहारे एक व्यक्ति को फांसी पर लटका देखा। पास जाकर देखने पर उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.