गुमला, मई 2 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के पुटो रोड निवासी राजेश कुमार साहू ने शनिवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे राजेश कुमार साहू अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। राजेश साड़ी के सहारे एस्बेस्टस पाइप से लटका हुआ मिला।परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे नी...