गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। घाघरा इलाके में युवक अनूप पांडेय की जान लेने वाला हाथी दो दिन बाद बसिया में फिर से काल बनकर सामने आया। जहां महुआ चुनने गई एक महिला को कुचल कर मार डाला। लगातार हो रही घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अनुसार यह एक सिंगल हाथी है, जिसकी मूवमेंट तेजी से अलग-अलग इलाकों में हो रही है। डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने बताया कि वर्ष 2026 के बीते करीब साढ़े तीन महीने में गजराज के हमले से जिले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सिंगल हाथी को ट्रैक करना काफी मुश्किल होता है,जबकि झुंड में चलने वाले हाथियों पर नजर रखना अपेक्षाकृत आसान होता है। वर्तमान में अमलिया रायकेरा क्षेत्र में पांच हाथियों का झुंड है,जबकि कई स्थानों पर अलग-अलग सिंगल हाथियों की मौजूदगी है। जानकारी के अनुसार नौ अप्रैल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.