गुमला, सितम्बर 8 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो गांव में मंगलवार सुबह पूजा देवी (30वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार घटना सुबह करीब आठ बजे की है। पूजा को फांसी पर लटका देख परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पूजा ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, मृतका के मायके वालों ने उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...