घाघरा में बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
गुमला, जून 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चट्टी निवासी 65 वर्षीय धाना उरांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कदम पुलिस ने गांव के ही आरोपी छोटे उरांव को गिरफ्तार लिया है। जानकारी के अनुसार धाना उरांव सुबह खेत की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान गांव के ही छोटे उरांव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर छोटी उरांव ने लाठी-डंडे से धाना उरांव पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
परिवार का हाल मृतक के नाती बिजन उरांव ने घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.