गुमला, मार्च 9 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के 112 बूथों के बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेशनल मकान संख्या योजना की जानकारी देते हुए जमीनी स्तर पर सर्वे कार्य को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।बीडीओ ने कर्मियों को निर्देश दिया कि वोटर आईडी धारकों में जिन मकानों पर एनएचएन दर्ज नहीं है या जो झुग्गी-झोपड़ियों व बिना नंबर वाले मकानों में रहते हैं, उनकी पहचान कर तुरंत सर्वे किया जाए। उन्होंने कहा कि एनएचएन का पंजीकरण सरकारी योजनाओं के सत्यापन के लिए अनिवार्य होता जा रहा है।उन्होंने बताया कि भविष्य में वोटर आईडी, राशन कार्ड सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में एनएचएन का उपयोग किया जाएगा। इसलिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर लोगों को आवेदन के लिए जागरूक करें और सही ड...